प्रति दिन कितना चावल स्वस्थ है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 12:19

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए

वजन कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए. वजन कम करने के लिए भोजन. मोटापा कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए. मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट. पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए. वजन कम करने वाले आहार. कैसे 2 सप्ताह 10 किलो में तेजी से वजन कम करने के लिए. वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय.
वजन कम करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी खानी चाहिए ? वेट लॉस के लिए रोटी-चावल कितना खा सकते हैं ? मोटाप कम करने के लिए जब वेट लॉस डाइट प्लान बनता है तो रोटी और चावल कितना खाना चाहिए, यह सवाल जरूर आता है. मोटापा कम करने और वजन घटाने के लिए रोटी और चावल कितना खाना चाहिए इसकी जानकारी जरूरी होती है.

चावल और रोटी भारतीय खान-पान का सबसे महत्वपूर्ण भोजन हैं। लगभग हर भारतीय रोजाना चावल और रोटी दोनों का सेवन करता है। लेकिन जो लोग मोटापा के शिकार हो जाते हैं उनको जब वजन घटाना हो या वजन कम करना होता है तो इन दोनों की खाद्य पदार्थों को बंद कर देते हैं। वजन घटाने के लिए सामान्य नियम यह है कि आपको कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों को कम खाना है या बिल्कुल नहीं खाना होता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि भारतीय खान-पान में बहुत ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। कार्बोहाइड्रेट के साथ अगर तुलना करें तो भारतीय खान-पान में प्रोटी की मात्रा बहुत कम पायी जाती है। जबकि वजन घटाने या वजन कम करने के लिए प्रोटीन की मात्रा अधिक और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करना होता है।
रोटी में कितनी कैलोरी और पोषक तत्व

रोटी में सिर्फ कार्बोहाइड्रेट पाया जाता ऐसा नहीं है, रोटी में कार्ब के अलावा अन्य पोषक तत्व भी पाये जाते हैं जिनमें प्रोटीन और फाइबर प्रमुख हैं। प्रोटीन और फाइबर शरीर के लिए सबसे जरूरी हैं। रोटी में देखा जाय तो सामान्य रोटी में लगभग 15 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम प्रोटीन, 0.4 ग्राम फैट और लगभग 71 कैलोरी काउंट होता है।

चावल में कितनी कैलोरी और पोषक तत्व
चावल में अगर देखा जाय तो कार्बोहाइड्रेट ज्यादा पाया जाता है। एक छोटी कटोरी चावल में 1 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम फैट और लगभग 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। कैलोरी के हिसाब से भी यह रोटी से अधिक लगभग 80 कैलोरी देता है।
रोटी और चावल में क्या ज्यादा फायदेमंद

रोटी और चावल दोनों में पर्याप्त ऊर्जा देने वाले पोषक तत्व होते हैं। दोनों में विटामिन बी पाया जाता है जो शरीर में नई कोशिकाओं को बनाने और डीएनए को संचालित करता है।

आयरन के हिसाब से देखा जाय तो दोनों में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। चावल और रोटी में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम और फास्फोरस की मात्रा होती है जो शरीर में ब्लड बनाने की भूमिका निभाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info